बाज की उड़ान, बहुत ही रोचक कहानी - मस्त मस्त हिंदी कहानियाँ

Latest

सोमवार, 9 नवंबर 2020

बाज की उड़ान, बहुत ही रोचक कहानी

एक बार की बात है कि एक बाज का अंडा मुर्गी के अण्डों के बीच आ गया| कुछ दिनों बाद उन अण्डों में से चूजे निकले, बाज का बच्चा भी उनमे से एक था| वो उन्ही के बीच बड़ा होने लगा| वो वही करता जो बाकी चूजे करते, मिटटी में इधर-उधर खेलता, दाना चुगता और दिन भर उन्हीकी तरह चूँ-चूँ करता| बाकी चूजों की तरह वो भी बस थोडा सा ही ऊपर उड़ पाता, और पंख फड़-फडाते हुए नीचे आ जाता| फिर एक दिन उसने एक बाज को खुले आकाश में उड़ते हुए देखा| बाज बड़े शान से बेधड़क उड़ रहा था| तब उसने बाकी चूजों से पूछा, कि- ”इतनी उचाई पर उड़ने वाला वो शानदार पक्षी कौन है?”

तब चूजों ने कहा- ”अरे वो बाज है, पक्षियों का राजा, वो बहुत ही ताकतवर और विशाल है | लेकिन तुम उसकी तरह नहीं उड़ सकते क्योंकि तुम तो एक चूजे हो|”

बाज के बच्चे ने इसे सच मान लिया और कभी वैसा बनने की कोशिश नहीं की| वो ज़िन्दगी भर चूजों की तरह रहा, और एक दिन बिना अपनी असली ताकत पहचाने ही मर गया|

दोस्तों, हममें से बहुत से लोग उस बाज की तरह ही अपना असली potential जाने बिना एक second-class ज़िन्दगी जीते रहते हैं| हमारे आस-पास की mediocrity हमें भी mediocre बना देती है| हम में ये भूल जाते हैं कि हम आपार संभावनाओं से पूर्ण एक प्राणी हैं| हमारे लिए इस जग में कुछ भी असंभव नहीं है, पर फिर भी बस एक औसत जीवन जी के हम इतने बड़े मौके को गँवा देते हैं|

आप चूजों की तरह मत बनिए, अपने आप पर, अपनी काबिलियत पर भरोसा कीजिए| आप चाहे जहाँ हों, जिस परिवेश में हों, अपनी क्षमताओं को पहचानिए और आकाश की ऊँचाइयों पर उड़ कर दिखाइए , क्योंकि यही आपकी वास्तविकता है|

कोई टिप्पणी नहीं: